विजिबिलिटी 50 मीटर से नीचे: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं बाधित, दिल्ली–मुंबई रूट की 7 फ्लाइट्स कैंसिल
घने कोहरे के कारण रांची एयरपोर्ट से 7 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि कई फ्लाइट्स 2 घंटे तक देरी से संचालित हुईं. कम विजिबिलिटी के चलते यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी.

Ranchi: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में घने कोहरे की चादर छाई रही, जिसका सीधा असर हवाई सेवाओं पर पड़ा. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुबह के समय दृश्यता मानक से नीचे चली गई, जिसके चलते न तो सुरक्षित लैंडिंग संभव हो पाई और न ही समय पर टेकऑफ. नतीजतन कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि कई फ्लाइट्स घंटों की देरी से संचालित हुईं.
कोलकाता, पुणे, हैदराबाद और बेंगलुरु रूट की फ्लाइट्स लेट
एयरपोर्ट प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता से रांची आने वाली फ्लाइट 7561 तय समय सुबह 7:10 बजे के बजाय 9:40 बजे रांची पहुंची. पुणे से आने वाली फ्लाइट 6E 6484 को 8:25 बजे लैंड करना था, लेकिन यह 10:25 बजे उतरी.
इसी तरह रांची से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट 6E 6799 का निर्धारित समय 8:55 बजे था, लेकिन यह 10:55 बजे उड़ान भर सकी.
हैदराबाद से रांची आने वाली फ्लाइट 6E 421 भी 9:00 बजे की जगह 10:45 बजे पहुंची, जबकि रांची से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट 6E 398 9:30 बजे के बजाय 11:15 बजे रवाना हुई.
7 उड़ानें पूरी तरह रद्द, प्रमुख रूट प्रभावित
कोहरे की गंभीर स्थिति को देखते हुए एयरलाइंस ने कुल 7 फ्लाइट्स को पूरी तरह कैंसिल कर दिया. रद्द की गई उड़ानों में
6E 7089/7014, 6E 7674/7235, 6E 7561/7562 (कोलकाता–रांची–कोलकाता),
6E 6287/576 (दिल्ली–रांची–दिल्ली),
IX 1239/1248 (बेंगलुरु–रांची–बेंगलुरु),
IX 1046/1047 (दिल्ली–रांची–दिल्ली) और
IX 1237/1238 (मुंबई–रांची–मुंबई) शामिल हैं.
यात्री परेशान, एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार
फ्लाइट कैंसिल और देरी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई यात्री घंटों तक एयरपोर्ट पर फ्लाइट अपडेट का इंतजार करते नजर आए. एयरपोर्ट अधिकारियों ने साफ किया कि सुरक्षा को देखते हुए मौसम सामान्य होने तक उड़ानों का संचालन जोखिम भरा है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment