रांची में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रांची के सदर थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी मौकिम अंसारी को गिरफ्तार कर POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.

Ranchi: सदर थाना क्षेत्र में करीब साढ़े चार साल बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मौकिम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी उसी इलाके का रहने वाला है. आरोप है कि वह बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाता था और उसके साथ यौन अपराध करता था. घटना के बाद बच्ची डरी हुई थी. परिजनों को जब मामले की जानकारी मिली, तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया. इसके बाद सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई.
POCSO के तहत केस, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO अधिनियम समेत संबंधित कानूनी धाराओं में मामला दर्ज किया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक, मामले में उपलब्ध तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पूरी हुई है, लेकिन जांच अभी जारी है.

