झारखंड में 30 IPS अफसरों का तबादला, अनुराग गुप्ता से ACB-CID का अतिरिक्त प्रभार वापस
- Posted on September 19, 2025
- By Bawal News
- 95 Views

Ranchi: झारखंड सरकार ने 30 आईपीएस अफसर की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. डीजी स्तर से लेकर जिला स्तर तक के आईपीएस का तबादला किया गया है. डीजीपी अनुराग गुप्ता से सीआईडी और एसीबी के डीजी का प्रभार वापस ले लिया गया है. लंबे समय से अनुराग गुप्ता सीआईडी और स्पेशल ब्रांच के डीजी के प्रभार में थे. अब गुप्ता सिर्फ झारखंड के डीजीपी के पद पर हैं. वहीं डीआईजी में प्रमोट हो चुके रांची के एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा को एसीबी में डीआईजी बनाया गया है. उनकी जगह राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया है.
किसे क्या मिला, क्या हटा
अनुराग गुप्ता : डीजी एसीबी और डीजी सीआईडी का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया.
प्रशांत सिंह : डीजी संचार एवं तकनीकी सेवाएं को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार.
सुमन गुप्ता : एडीजी रेल बनाया गया.
प्रिया दुबे : एडीजी एसीबी बनाया गया. उनके पास एडीजी जैप और एडीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा.
चंदन कुमार सिंह: एसएसपी रांची से डीआईजी एसीबी झारखंड.
मनोज कौशिक : रांची के आईजी के साथ आईजी सीआईडी का भी अतिरिक्त प्रभार.
क्रांति कुमार गडिदेशी : आईजी बोकारो से आईजी मानवाधिकार झारखंड.
नरेंद्र कुमार सिंह : आईजी मानवाधिकार झारखंड से आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड.
शैलेंद्र कुमार सिन्हा : आईजी दुमका से आईजी पलामू.
सुदर्शन प्रसाद मंडल : आईजी सीआईडी से आईजी मुख्यालय. IG जेल का भी अतिरिक्त प्रभार.
सुनील भास्कर : आईजी पलामू से आईजी बोकारो.
पटेल मयूर कन्हैयालाल : आईजी प्रोविजन के साथ आईजी दुमका का अतिरिक्त प्रभार.
संजीव कुमार : डीआईजी एसीबी से डीआईजी विशेष शाखा एसआईबी.
शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल : डीआईजी विशेष शाखा से डीआईजी एसीबी.
चौथे मनोज रतन : डीआईजी विशेष शाखा एसआईबी से डीआईजी विशेष शाखा.
नौशाद आलम : डीआईजी पलामू से पुलिस मुख्यालय.
अजीत पीटर डुंगडुंग : एसपी देवघर से संयुक्त निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग.
अरविंद कुमार सिंह : एसपी एसीबी से एसपी विशेष शाखा.
एहतेशाम वकारिब : एसपी सीआईडी बनाये गये.
अमित रेणु : एसपी अभियान नक्सल से एसपी चाईबासा.
सौरभ : कमांडेंट जैप 10 होटवार से एसपी देवघर.
अजीत कुमार : एसपी सिटी रांची से एसपी रेल जमशेदपुर.
दीपक कुमार पांडेय : एसपी विशेष शाखा बने.
अनिमेष नैथानी : पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे, एसपी एसीबी बने.
कैलाश करमाली : एसपी यातायात रांची से एसपी रेल धनबाद.
राकेश रंजन : एसपी चाईबासा से एसएसपी रांची. कमांडेंट जैप वन के भी प्रभार में रहेंगे.
मनोज स्वर्गियारी : पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे. कमांडेंट जैप-3 गोविंदपुर धनबाद बनाये गए.
मूमल राजपुरोहित : एसपी विशेष शाखा से कमांडेंट जैप-8 लेस्लीगंज पलामू.
पारस राणा : एएसपी अभियान चाईबासा से एसपी सिटी रांची. कमांडेंट जैप-10 होटवार का भी अतिरिक्त प्रभार.
राकेश सिंह : एएसपी अभियान पलामू से एसपी यातायात रांची. एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं का भी अतिरिक्त प्रभार.
Write a Response