गुमला में JJMP के तीन हार्डकोर उग्रवादी एनकाउंटर में ढेर
Gumla: गुमला पुलिस और झारखंड जगुआर ने संयुक्त अभियान चलाते हुए तीन उग्रवादियों को मार गिराया है. के घाघरा थाना क्षेत्र के सेहल लवदाग गांव के जंगल में हुए मुठभेड़ में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के तीन उग्रवादी ढेर हो गये हैं. पुलिस और जगुआर की टीम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के लिए ...

Gumla:
गुमला पुलिस और झारखंड जगुआर ने संयुक्त अभियान चलाते हुए तीन उग्रवादियों को मार गिराया है. के घाघरा थाना क्षेत्र के सेहल लवदाग गांव के जंगल में हुए मुठभेड़ में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के तीन उग्रवादी ढेर हो गये हैं. पुलिस और जगुआर की टीम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के लिए निकली थी. पुलिस को देखते ही उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और तीन उग्रवादियों को मार गिराया. मारे गये उग्रवादियों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है.
फिलहाल पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मौके से एक एके 47 और 2 इंसास राइफल बरामद की है. आईजी ऑपरेशन, माइकल राज एस ने बताया कि पुलिस को JJMP की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी. इसी सूचना के आधार पर जिला पुलिस और झारखंड जगुआर के जवानों ने एक साथ संयुक्त अभियान शुरू किया और उग्रवादियों को घेर लिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरेंकरीना कपूर के पेंडेंट पर विवाद, भोपाल के कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस; पोस्ट हटाने और माफी की मांग
'25 के आबो...' अनंत सिंह ने खेसारी लाल को दिया बेटी की शादी का न्योता, 25 नवंबर को शिवांगी की शादी. जुटेंगे VIP मेहमान
निशा भगत के गांव पहुंचे सुदेश महतो, मौत की CBI जांच की मांग; हेमंत सरकार और पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना

अनंत सिंह से मुलाकात करने पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं- वही अपनापन, वही घर जैसा एहसास

Anant Singh-Neeraj Kumar Controversy: बेटी की शादी में सबको बुलाएंगे...नीरज कुमार को नहीं; अनंत सिंह का ऐलान

Ranchi News: राहुल गांधी नवंबर के तीसरे सप्ताह में कर सकते हैं झारखंड दौरा, खूंटी और रांची में होंगे कार्यक्रम


