भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की शिष्टाचार मुलाकात
झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान झारखंड की राजनीतिक स्थिति, पार्टी की गतिविधियों और संगठन को मजबूत बनाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई.

New Delhi: नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, राज्य में भाजपा की गतिविधियों और पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई.
मुलाकात के दौरान आदित्य साहू को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से संगठनात्मक और राजनीतिक मुद्दों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. इस बैठक को झारखंड में भाजपा संगठन को सशक्त बनाने तथा पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.


