राष्ट्रपति रांची पहुंचीं, शहर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त
राष्ट्रपति आज अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत विशेष विमान से रांची पहुंचीं. उनके आगमन को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

राष्ट्रपति आज अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत विशेष विमान से रांची पहुंचीं. उनके आगमन को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. एयरपोर्ट परिसर से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया.
एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के बाद राष्ट्रपति कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोकभवन (राजभवन) के लिए रवाना हुईं. इस दौरान सुरक्षा काफिले के साथ प्रशासनिक और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहे.
राष्ट्रपति के दौरे को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट से लोकभवन तक के मार्ग पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए थे. यातायात को नियंत्रित रखा गया और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई.
राष्ट्रपति के झारखंड प्रवास के दौरान विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों और मुलाकातों का आयोजन प्रस्तावित है. इसे लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग पहले से ही तैयारियों में जुटे हुए हैं.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी, डिस्पैच सेंटर से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

बाबा वैद्यनाथ धाम में गौतम अडानी ने की पूजा, गोड्डा सांसद से भी की मुलाकात



Leave a comment