... और देखते ही देखते हेमंत सोरेन ने लगा दी दौड़, जानें क्यों?
झारखंड में पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को है. समय कम होने के कारण राजनेता एक साथ कई चुनावी सभा में शिरकत करने को मजबूर हैं. ऐसे में ही मंगलवार को मनिका विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा में शिरकत करने के बाद सीएम हेमंत सोरेन दूसरी सभा में शिरकत करने के लिए सभा स्थल से हेलीकॉप्टर तक दौड़ लगा दी.


पलामू :
झारखंड विधानसभा के पहले चरण का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे राजनेताओं की भाग—ौड़ भी तेज हो गई है. इसी कड़ी में मंगलवार को पलामू प्रमंडल अंतर्गत मनिका विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह के पक्ष में चुनावी सभा में शिरकत करने के बाद अपने हेलीकॉप्टर तक जाने के लिए दौड़ लगा दी. सीएम हेमंत सोरेन को दौड़ते देख उनके साथ में चल रहे नेता और सुरक्षा कर्मियों ने भी दौड़ लगा दी.
जनसमर्थन कैसे खरीदोगे बीजेपी
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि हर रोज अपने लोगों से मिलकर मुझे नई ऊर्जा और ताकत मिल रही है. कहा कि मुझे अपने लोगों से मिलने से रोकने के लिए बीजेपी को जितनी साजिशें करनी है, कर ले. उन्होंने कहा कि संस्थाओं को तो खरीद लोगे, जनसमर्थन कैसे खरीद पाओगे. उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार आदिवासी-मूलवासी की सरकार है, झारखंडियों की सरकार है.
बीजेपी को रोटी, बेटी और माटी की फिक्र नहीं
हेमंत सोरेन ने कहा कि बीजेपी के नेता झारखंड आकर सिर्फ समाज तोड़ने की बात करते हैं. इन्हें रोटी, बेटी और माटी की कोई फिक्र नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर रोटी की फिक्र होती, तो पूर्व की डबल इंजन की सरकार में लोग हाथ में राशन कार्ड लेकर भूखे नहीं मरते. कहा कि पूरे देश में बीजेपी शासित राज्यों में सबसे अधिक महिलाओं पर अपराध हुए हैं. वहीं, मनिका क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र की चिक बड़ाईक और भुईयां जाति की समस्याएं मेरे सामने आई है. चिंता की कोई बात नहीं. मेरी सरकार बनने पर इन समस्याओं का निश्चित रूप से समाधान होगा.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राज्यपाल से मिले नीतीश, उधर विधायकों संग एक्टिव हुए निशांत; JDU में नई सियासी पटकथा लिखने की तैयारी तेज
नीतीश के राज्यसभा जाने पर JDU में बेचैनी, सरयू राय बोले- ऐसा लगता है जैसे उन्हें ‘शेल्टर’ में भेज दिया गया



Leave a comment