कोडरमा: डॉ. अनिल कुमार की गिरफ्तारी के बाद नया मोड़, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
कोडरमा में नाबालिग से कथित यौन शोषण मामले में नया मोड़ आया है. पीड़िता और उसके परिजनों ने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया है. वहीं, गिरफ्तार सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार की तबीयत बिगड़ने पर हाई बीपी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Koderma: नाबालिग से कथित यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हाई ब्लड प्रेशर और सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल के पेइंग वार्ड में शिफ्ट किया गया. डॉ. अनिल कुमार फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.
इधर, मामले में नया मोड़ तब आया, जब पीड़िता और उसके परिजनों ने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया. इस घटनाक्रम के बीच कोडरमा मंडल कारा के जेल अधीक्षक राज मोहन राजन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सदर अस्पताल पहुंचे. अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. फरहाना के अनुसार, डॉक्टरों की टीम डॉ. अनिल कुमार की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. मामला सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है. मामले से जुड़े आरोपों की जांच और कानूनी प्रक्रिया के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

