भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारी बैठक संपन्न, हर महीने 15 तारीख को होगी समीक्षा
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर प्रदेश में हर महीने की 15 तारीख को प्रदेश पदाधिकारी की बैठक आयोजित की जाएगी. इसी क्रम में आज बैठक हुई, जिसमें पिछले कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई.
एसआईआर को लेकर BJP तैयार, सरकार पीछे
एसआईआर के सवाल पर प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने जिलों में प्रशिक्षण का कार्य पूर्ण कर चुकी है, जबकि सरकार की तरफ से अब तक प्रशिक्षण पूरा नहीं हो सका है. उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर एसआईआर को मजबूती से लागू करवाना भाजपा की प्राथमिकता है.
राज्यसभा चुनाव पर दावा
राज्यसभा चुनाव को लेकर अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यह चुनाव जीत रही है और पार्टी के प्रत्याशी पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करेंगे. कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के पास पूर्ण आंकड़ा है तो वह क्यों डर रही है.


