वाराणसी-रांची रूट पर बड़ा सड़क हादसा, फार्मा कर्मी की मौत, 22 यात्री घायल
बिहार के औरंगाबाद जिले में वाराणसी से रांची जा रही रेखा बस मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई. मदनपुर थाना क्षेत्र के पहारचापी मोड़ के पास NH-19 पर बस सड़क निर्माण कार्य में लगे डंपर से पीछे से टकरा गई.

बिहार के औरंगाबाद जिले में वाराणसी से रांची जा रही रेखा बस मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई. मदनपुर थाना क्षेत्र के पहारचापी मोड़ के पास NH-19 पर बस सड़क निर्माण कार्य में लगे डंपर से पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी 35 वर्षीय बाबू विवेक सिंह की मौत हो गई. वह एक फार्मा कंपनी में कार्यरत थे और अपने सहयोगी आशु पटेल के साथ रांची जा रहे थे. गंभीर रूप से घायल विवेक सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
22 घायल, अस्पतालों में इलाज जारी
दुर्घटना में 22 यात्री घायल हुए हैं. सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने राहत-बचाव कार्य चलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर और सदर अस्पताल औरंगाबाद पहुंचाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.


