ज्योत्सना केरकेट्टा की गिरफ्तारी की मांग, गुरु द्रोणाचार्य पर टिप्पणी मामले ने पकड़ा तूल
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद ज्योत्सना केरकेट्टा के खिलाफ रांची साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है आरोप है कि उन्होंने एक सार्वजनिक कॉन्क्लेव के दौरान हिंदू धर्म के प्रतिष्ठित पौराणिक पात्र गुरु द्रोणाचार्य के लिए आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया.

इस मामले में शनिवार को अधिवक्ता ज्योति आनंद और कृष्णा मिश्रा ने संयुक्त रूप से साइबर थाना, रांची में शिकायत दर्ज कराई. शिकायतकर्ता ज्योति आनंद के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखने के बाद यह कदम उठाया गया.
शिकायत में कहा गया है कि कॉन्क्लेव में उपस्थित ज्योत्सना केरकेट्टा ने कथित तौर पर पूर्व-तैयारी (स्क्रिप्टेड) भाषण के माध्यम से एक विशेष समुदाय और जाति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से गुरु द्रोणाचार्य को लेकर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया.
बवाल न्यूज से बात करते हुए ज्योति आनंद ने कहा कि गुरु द्रोणाचार्य सनातन और हिंदू धर्म की धार्मिक एवं पौराणिक परंपराओं के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं. उनके खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग हिंदू समाज के एक वर्ग की आस्था और स्वाभिमान को आहत करता है.
मामले को गंभीर बताते हुए शिकायतकर्ताओं ने रांची पुलिस और साइबर सेल से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.

Leave a comment