नए साल के जश्न में झारखंड में शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड, तीन दिनों में 65 करोड़ का कारोबार
नए साल के जश्न ने झारखंड में शराब की बिक्री के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए. 31 दिसंबर की रात राज्यभर में आयोजित पार्टियों और नाइट सेलिब्रेशन का सीधा असर शराब की दुकानों पर देखने को मिला, जहां देर रात तक भारी भीड़ उमड़ी रही.

Ranchi: नए साल के जश्न ने झारखंड में शराब की बिक्री के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए. 31 दिसंबर की रात राज्यभर में आयोजित पार्टियों और नाइट सेलिब्रेशन का सीधा असर शराब की दुकानों पर देखने को मिला, जहां देर रात तक भारी भीड़ उमड़ी रही.
तीन दिनों में 65 करोड़ से अधिक की बिक्री
30 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच झारखंड में करीब 65 से 70 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री होने का अनुमान है. झारखंड शराब व्यापारी संघ के प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार जायसवाल के अनुसार, मांग काफी अधिक थी, लेकिन इसके बावजूद पूरी मांग की पूर्ति नहीं हो सकी.
31 दिसंबर को सबसे ज्यादा बिक्री
सबसे अधिक बिक्री 31 दिसंबर को दर्ज की गई, जब राज्यभर में लगभग 30 करोड़ रुपये की शराब बिकी. यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में करीब ढाई करोड़ रुपये अधिक है. पिछले साल 31 दिसंबर को लगभग 27.52 करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी.
पिछले साल से बढ़ी कुल बिक्री
पिछले वर्ष इसी अवसर पर तीन दिनों में लगभग 60 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई थी, जबकि इस साल यह आंकड़ा करीब पांच करोड़ रुपये अधिक रहा. 30 दिसंबर को जहां लगभग 16 करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी, वहीं 1 जनवरी को भी अनुमानित 18 से 19 करोड़ रुपये की शराब बिकी, हालांकि इसका आधिकारिक आंकड़ा अभी जारी नहीं हुआ है.
रांची में 10 करोड़ की बिक्री
राजधानी रांची में ही तीन दिनों के भीतर लगभग 10 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री दर्ज की गई. नए साल के मौके पर राज्य में दो दर्जन से अधिक अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए थे. साथ ही करीब 30 बार और रेस्तरां को एक्सटेंशन काउंटर की अनुमति दी गई, जिससे तय समय से दो घंटे अधिक शराब बिक्री संभव हो सकी.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
ट्रेजरी स्कैम पर सियासत तेज: जयराम महतो ने की CBI जांच की मांग, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप







Leave a comment