झारखंड के अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने दिया इस्तीफा, महाधिवक्ता को सौंपा पत्र
झारखंड में कानूनी और प्रशासनिक हलकों से एक बड़ी खबर सामने आई है. राज्य के अपर महाधिवक्ता (Additional Advocate General) सचिन कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

Ranchi: झारखंड में कानूनी और प्रशासनिक हलकों से एक बड़ी खबर सामने आई है. राज्य के अपर महाधिवक्ता (Additional Advocate General) सचिन कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा नव नियुक्त महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय को सौंपा. जानकारी के अनुसार, सचिन कुमार ने अपने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है. उनके इस फैसले से झारखंड के विधि विभाग में हलचल तेज हो गई है. उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले ही राज्य के तत्कालीन महाधिवक्ता राजीव रंजन ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद सरकार ने रोहितश्य रॉय को नया महाधिवक्ता नियुक्त किया था. लगातार दो शीर्ष विधि अधिकारियों के इस्तीफे से प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. फिलहाल सरकार की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.


specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment