संग्रामपुर पंचायत में जनता दरबार, ग्रामीणों की समस्याएं सुन मिसफिका हसन ने समाधान का दिया भरोसा
पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत संग्रामपुर पंचायत में रविवार को आयोजित जनता दरबार में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिसफिका हसन ने शिरकत कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया.

अमान की रिपोर्ट-
Pakur: पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत संग्रामपुर पंचायत में रविवार को आयोजित जनता दरबार में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिसफिका हसन ने शिरकत कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और सुझावों को उनके समक्ष रखा. जनता दरबार में सबसे प्रमुख मुद्दा पेयजल संकट का रहा, जिसे लेकर ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के कई गांव लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर लोगों के बीच फैली भ्रांतियों और आशंकाओं को भी प्रमुखता से उठाया गया. मिसफिका हसन ने ग्रामीणों को एसआईआर से संबंधित तथ्यात्मक जानकारी देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान करने का प्रयास किया और लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की.
जनता दरबार के दौरान जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही देरी, सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आने वाली बाधाओं तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं को भी ग्रामीणों ने खुलकर रखा. लोगों ने बताया कि कई पात्र परिवार विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से अब भी वंचित हैं और प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस पर मिसफिका हसन ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं को संबंधित विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष गंभीरता से उठाया जाएगा तथा उनके त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि जनता दरबार लोकतंत्र की एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसके माध्यम से जनप्रतिनिधि सीधे जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझते हैं और समाधान की दिशा में कार्य करते हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के लोगों की आवाज प्रशासन तक पहुंचाने और उन्हें उनके अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
CBSE Result 2026: री-इवैल्यूएशन में मिले 500 में से 500 नंबर, रांची की अवनी केजरीवाल बनीं नेशनल टॉपर
तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार





Leave a comment