जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा, चालक की मौके पर मौत
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरीन ड्राइव गोलचक्कर के पास मंगलवार तड़के करीब तीन बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरीन ड्राइव गोलचक्कर के पास मंगलवार तड़के करीब तीन बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूंगटा माइंस से जपला (डाल्टनगंज) की ओर लोहे की प्लेट लादकर जा रहा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया.
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. मृतक की पहचान सुमन कुमार के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को केबिन से बाहर निकाला गया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया.
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार या चालक को झपकी आना प्रतीत हो रहा है. हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी, डिस्पैच सेंटर से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

बाबा वैद्यनाथ धाम में गौतम अडानी ने की पूजा, गोड्डा सांसद से भी की मुलाकात



Leave a comment