FEMA के तहत झारखंड में पहली रेड, CA नरेश केजरीवाल के ठिकानों पर ED की दबिश
मशहूर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) नरेश केजरीवाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत रांची, मुंबई और सूरत में स्थित कुल 15 ठिकानों पर छापा मारा है.

Ranchi: ED ने मशहूर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) नरेश केजरीवाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत रांची, मुंबई और सूरत में स्थित कुल 15 ठिकानों पर छापा मारा है. झारखंड में FEMA के तहत यह ED की पहली रेड बताई जा रही है. मंगलवार सुबह करीब छह बजे से ED की टीमें एक साथ अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचीं. इनमें रांची के चर्च कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय और उनके आवासीय परिसर भी शामिल हैं.
जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग द्वारा पहले की गई छापेमारी में मिले दस्तावेज और डिजिटल डेटा के आधार पर ED ने FEMA के तहत जांच शुरू की थी. प्रारंभिक जांच में पता चला कि नरेश केजरीवाल और उनसे जुड़े कुछ लोगों ने विदेशों - विशेषकर दुबई और अमेरिका - में धन का निवेश किया है. ED को इन विदेशी निवेशों से जुड़े लेनदेन, कंपनियों और बैंक खातों के अहम रिकॉर्ड मिले हैं.
ED का कहना है कि विदेशों में किए गए निवेश के दौरान नियमों और प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया. कई दस्तावेज FEMA के गंभीर उल्लंघन की ओर इशारा करते हैं. इसी आधार पर मंगलवार को बहु-राज्यीय तलाशी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, कंप्यूटर डेटा, विदेशी लेनदेन से जुड़े कागजात और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है.
बताया जाता है कि नरेश केजरीवाल कई प्रमुख राजनेताओं के वित्तीय मामलों को भी संभालते रहे हैं, और विदेशी निवेश तथा नियमों के उल्लंघन से जुड़े आरोपों को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment