चान्हो के आनंद शीला आश्रम में डबल मर्डर, आश्रम में घुसकर मारी गोली
रांची : जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के आनंद शीला आश्रम में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. आश्रम में घुसकर बंदूकधारियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है. मारे गए लोगों की पहचान राजेंद्र यादव और महेश के रूप में हुई है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. पुलिस अपराधिय...

रांची
:
जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के आनंद शीला आश्रम में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. आश्रम में घुसकर बंदूकधारियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है. मारे गए लोगों की पहचान राजेंद्र यादव और महेश के रूप में हुई है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
गौरतलब है कि चान्हो थाना क्षेत्र के चौड़ा चामा में यह आश्रम है. राजेंद्र यादव और महेश दोनों लंबे समय से इसी आश्रम में रह रहे थे. बताया जाता है कि रात लगभग एक बजे कुछ हथियारबंद अपराधी आश्रम पहुंचे और राजेंद्र यादव और महेश पर फायरिंग करने लगे. गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे
,
लेकिन तब तक अपराधी वहां से भाग चुके थे. इसके बाद लोगों ने चान्हो पुलिस को घटना की जानकारी दी.
घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया
,
लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले महेश की मौत हो गई. वहीं राजेंद्र ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार
,
हत्याकांड के पीछे आपसी रंजिश का मामला हो सकता है. फिलहाल इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरेंकरीना कपूर के पेंडेंट पर विवाद, भोपाल के कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस; पोस्ट हटाने और माफी की मांग
'25 के आबो...' अनंत सिंह ने खेसारी लाल को दिया बेटी की शादी का न्योता, 25 नवंबर को शिवांगी की शादी. जुटेंगे VIP मेहमान
निशा भगत के गांव पहुंचे सुदेश महतो, मौत की CBI जांच की मांग; हेमंत सरकार और पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना

अनंत सिंह से मुलाकात करने पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं- वही अपनापन, वही घर जैसा एहसास

Anant Singh-Neeraj Kumar Controversy: बेटी की शादी में सबको बुलाएंगे...नीरज कुमार को नहीं; अनंत सिंह का ऐलान

Ranchi News: राहुल गांधी नवंबर के तीसरे सप्ताह में कर सकते हैं झारखंड दौरा, खूंटी और रांची में होंगे कार्यक्रम


