गुरु द्रोण पर विवादित टिप्पणी का मामला : Jyotsana Kerketta ने बीजेपी पर लगाया आरोप, वकील ज्योति ने किया इंकार
रांची के साइबर थाना में शिकायत किया गया है. उन पर एक सार्वजनिक मंच से हिंदू धर्म के प्रतिष्ठित पात्र गुरु द्रोणाचार्य के लिए अभद्र और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है.

Ranchi: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद ज्योत्सना केरकेट्टा के खिलाफ रांची के साइबर थाना में शिकायत किया गया है. उन पर एक सार्वजनिक मंच से हिंदू धर्म के प्रतिष्ठित पात्र गुरु द्रोणाचार्य के लिए अभद्र और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है. इसको लेकर शनिवार को अधिवक्ता ज्योति आनंद और कृष्णा मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से शिकायत दर्ज कराई गई है.
ज्योत्सना केरकेट्टा ने बीजेपी पर लगाया आरोप
मामला तूल पकड़ने के बाद ज्योत्सना केरकेट्टा ने गुरु द्रोणाचार्य के नाम पर अपशब्द बोलने को लेकर माफी मांगने की बात कही. लेकिन ज्योत्सना का आरोप है कि FIR बीजेपी के इशारे पर किया गया है. साथ ज्योत्सना केरकेट्टा ने आरोप लगाया कि अधिवक्ता ज्योति आनंद और कृष्णा मिश्रा BJP के लिए काम करते हैं.
ज्योति आनंद ने आरोप को बताया निराधार
आरोप पर बवाल न्यूज से बात करते हुए को अधिवक्ता ज्योति आनंद ने इस पूरे आरोप को निराधार बताया है. उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला था, किसी भी राजनीतिक दल या संगठन से जोड़कर इस फैसले को ना देखा जाये. साथ ही ज्योति आनंद ने कहा कि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंईपीएफ के पांच करोड़ बकाये और वेतन बढ़ोतरी पर भड़के सफाईकर्मी, नगर आयुक्त को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आधुनिक तकनीकों से अपडेट रहना दंत चिकित्सकों के लिए जरूरी : डॉ. राजीव रंजन
सारठ मुख्य मार्ग पर बेकाबू कार पेड़ से टकराई, महिला की मौके पर मौत

CM हेमंत सोरेन से गोड्डा के दिव्यांग छात्र मो. फैजानुल्लाह ने की मुलाकात, शिक्षा के प्रति जज्बा और दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना

तकनीकी हुनर से संवरेगा देवघर के युवाओं का भविष्य, 100 अभ्यर्थी प्रशिक्षण के लिए रांची रवाना

संविधान के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र की प्रगति में दें योगदान : उपायुक्त


