घाटशिला से बीजेपी ने बाबूलाल सोरेन को बनाया उम्मीदवार, दिल्ली से नाम जारी
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. बाबूलाल सोरेन यहां से चुनाव लड़ेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन इस सीट से 2024 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. वे रामदास सोरेन से चुनाव हार गये थे. बीजेपी ने एक बार फिर बाबूलाल सोरेन पर भरोसा जताया ह...


घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. बाबूलाल सोरेन यहां से चुनाव लड़ेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन इस सीट से 2024 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. वे रामदास सोरेन से चुनाव हार गये थे. बीजेपी ने एक बार फिर बाबूलाल सोरेन पर भरोसा जताया है और उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है. दिल्ली से बीजेपी ने उनके नाम की घोषणा की है.
चार राज्यों में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित
बीजेपी ने घाटशिला समेत चार राज्यों में होने वाले उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी घोषित किये हैं. जम्मू-कश्मीर के बडगाम (निर्वाचन क्षेत्र 27) सीट से आगा सैयद मोहसिन को बीजेपी ने टिकट दिया है. वहीं, नगरोटा (निर्वाचन क्षेत्र 77) से देवयानी राणा को उम्मीदवार बनाया गया है. ये दोनों नेता जल्द ही अपना नामांकन फाइल करेंगे. वहीं,ओडिशा में जय ढोलकिया नुआपाड़ा (निर्वाचन क्षेत्र 71) उपचुनाव के लिए उम्मीदवार हैं. तेलंगाना में लंकाला दीपक रेड्डी जुबली हिल्स (निर्वाचन क्षेत्र 61) से उपचुनाव लड़ रहे हैं. जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना में पांच सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी.
2024 में 22446 वोटों से हारे थे बाबूलाल सोरेन
शिक्षा मंत्री और धाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के निधन के कारण झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट के लिए 11 नवंबर को उपचुनाव हो रहा है. 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में सोरेन ने बीजेपी उम्मीदवार बाबू लाल सोरेन को 22,446 मतों से हराया था. घाटशिला अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है और 2009 और 2019 में भी रामदास सोरेन ने यहां से प्रतिनिधित्व किया था.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
नीतीश के राज्यसभा जाने पर JDU में बेचैनी, सरयू राय बोले- ऐसा लगता है जैसे उन्हें ‘शेल्टर’ में भेज दिया गया



Leave a comment