साहिबगंज में कांग्रेस सांसद के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का धरना-प्रदर्शन, सदस्यता रद्द करने की मांग
साहिबगंज में जेएनयू से जुड़े मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव और जिला प्रभारी अमृत पांडेय की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों ने सांसद की सदस्यता रद्द करने की मांग उठाई.

Report: अमान
Sahebganj: भारतीय जनता पार्टी, साहिबगंज जिला इकाई के तत्वावधान में सोमवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से जुड़े मामले को लेकर कांग्रेस सांसद के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी ललिता पासवान ने किया. इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव और जिला प्रभारी अमृत पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे.
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गौतम यादव और जिला प्रभारी अमृत पांडेय ने संबंधित मामले पर कांग्रेस के रुख की आलोचना की और सांसद की सदस्यता तत्काल रद्द करने की मांग उठाई. उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर इस मुद्दे पर पर्याप्त प्रतिक्रिया नहीं देने का आरोप लगाया. कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला मंत्री ऊषा भारती ने मंच संचालन किया, जबकि बरहरवा नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम भारती ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
इस अवसर पर बरहरवा नगर अध्यक्ष अर्पिता दास, पूर्व नगर अध्यक्ष श्यामल दास, जिला उपाध्यक्ष सोनेलाल ठाकुर, बप्पी निर्मल साह, संजीव गुप्ता सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. धरना-प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया.

