Bihar Election 2025: कांग्रेस ने 22 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, बिक्रम सीट पर घमासान
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने कुल 22 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिनमें कुटुंबा सीट से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को टिकट दिया गया है. यह सूची पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में ...


बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने कुल 22 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिनमें कुटुंबा सीट से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को टिकट दिया गया है. यह सूची पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में हुई बैठक के बाद जारी की गई.
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने इस बार सोशल मीडिया को अपना मुख्य माध्यम बनाते हुए एक-एक सीट के उम्मीदवारों की घोषणा ऑनलाइन शुरू की है. दिल्ली बैठक के बाद बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान पटना पहुंचे और उम्मीदवारों को अधिकृत पार्टी सिंबल सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी.
बिक्रम सीट पर बवाल
हालांकि, पार्टी के भीतर बिक्रम सीट पर भारी विरोध देखने को मिला. इस सीट से भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए अनिल कुमार को टिकट दिए जाने पर कई कार्यकर्ता भड़क गए. पटना एयरपोर्ट पर ही नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और हंगामा किया. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि प्रदेश प्रभारी, अध्यक्ष और CLP लीडर को वहां से निकलना पड़ा. कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हाथापाई भी हुई.
उम्मीदवारों की सूची
विधानसभा सीट
उम्मीदवार का नाम
कुटुंबा
राजेश राम
राजापाकर
प्रतिमा दास
बिक्रम
अनिल कुमार
वैशाली
संजीव सिंह
रीगा
अमित कुमार टुन्ना
फुलपरास
सुबोध मंडल
सुल्तानगंज
ललन कुमार
बेगूसराय
अमिता भूषण
बछवाड़ा
गरीब दास
औरंगाबाद
आनंद शंकर
बरबीघा
त्रिशुलधारी सिंह
लखीसराय
अमरेश कुमार
नालंदा
कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया
बगहा
जयेश सिंह
वजीरगंज
अवधेश सिंह
सोनबरसा
तारिणी ऋषिदेव
राजपुर
विश्वनाथ राम
अमरपुर
जितेंद्र सिंह
रोसड़ा
ब्रजकिशोर रवि
गोपालगंज
ओमप्रकाश गर्ग
मुजफ्फरपुर
विजेंद्र चौधरी
गोविंदगंज
शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय
महागठबंधन में सीट बंटवारे पर खींचतान जारी
वहीं, महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर अब भी कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई है. गठबंधन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक जिन सीटों पर पेच फंसा हुआ है, उन्हें आपसी बातचीत से जल्द सुलझा लिया जाएगा. संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार को महागठबंधन की ओर से सीटों के बंटवारे की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी. इस सूची के जारी होते ही कांग्रेस ने चुनाव प्रचार का बिगुल फूंक दिया है और अब बाकी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा जल्द किए जाने की उम्मीद है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment