JHARKHANDब्रेकिंग न्यूज़ (LIVE)
BREAKING: रांची में कैब के बाद अब रैपिडो बाइक राइडर्स की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग
रांची में कैब ड्राइवरों की हड़ताल के बाद अब रैपिडो बाइक राइडर्स भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर उतर आए हैं. राइडर्स ने किराया बढ़ाने और कंपनी का कमीशन 30-35% से घटाकर 20% करने की मांग की है. उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई और ईंधन खर्च के बीच मौजूदा किराया उनके लिए आर्थिक रूप से पर्याप्त नहीं है.
D
Deepak KumarEditorial Desk
Published Jul 3, 2026 · 8:01 AM· 1 min read

Ranchi: राजधानी में कैब ड्राइवरों की हड़ताल के बाद अब रैपिडो बाइक राइडर्स भी सड़क पर उतर आए हैं. सैकड़ों राइडर्स ने आज कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर हड़ताल शुरू कर दी.
क्या है मांग?
राइडर्स का कहना है कि पेट्रोल, सर्विसिंग और महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन कंपनी का किराया 2 साल से नहीं बढ़ा.
- मौजूदा रेट: 3 किमी तक ₹15, उसके बाद ₹5/किमी
- मांग: बेस फेयर ₹25 किया जाए और प्रति किमी रेट ₹8 हो
- कमीशन: कंपनी 30-35% कमीशन काट लेती है, उसे घटाकर 20% करने की मांग
21 views1 min read



