70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट: पाकुड़ जिला बल ओवरऑल चैंपियन, साहिबगंज उपविजेता
70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के अंतिम दिन शुक्रवार को परिणाम घोषित किए गए, जिसमें पाकुड़ जिला बल ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि साहिबगंज जिला बल उपविजेता रहा.

साहिबगंज से अमान की रिपोर्ट-
Sahebganj: 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के अंतिम दिन शुक्रवार को परिणाम घोषित किए गए, जिसमें पाकुड़ जिला बल ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि साहिबगंज जिला बल उपविजेता रहा. पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में एसपी अमित कुमार सिंह ने सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल, मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया.
प्रतियोगिता का आयोजन और प्रक्रिया
इस पुलिस ड्यूटी मीट के सुचारू संचालन के लिए अपराध अनुसंधान विभाग (CID), रांची की ओर से एक उच्च स्तरीय परीक्षक मंडल गठित किया गया था. चयन प्रक्रिया में फिंगर प्रिंट, साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन, क्राइम इन्वेस्टिगेशन, कानून व्यवस्था, कोर्ट जजमेंट, कंप्यूटर साक्षरता और फोटोग्राफी जैसे विषय शामिल थे. प्रतिभागियों का मूल्यांकन प्रैक्टिकल, लिखित और मौखिक परीक्षा के आधार पर किया गया.
ओवरऑल परिणाम
- ओवरऑल चैंपियन: पाकुड़ जिला बल
- उपविजेता: साहिबगंज जिला बल
- रेंज चैंपियन: जामताड़ा जिला बल के आरक्षी मुचकुंद कुमार राय
- रेंज उपविजेता: पाकुड़ जिला बल के इंस्पेक्टर प्रयाग दास
विभिन्न विषयों में विजेता
फिंगर प्रिंट
- प्रथम: एसआई रोहित साव (दुमका)
- द्वितीय: एसआई शशि सिंह (साहिबगंज)
- तृतीय: इंस्पेक्टर लॉरेंस करकेट्टा (दुमका), एसआई शशि कपूर (देवघर)
क्राइम इन्वेस्टिगेशन / कोर्ट जजमेंट
- प्रथम: इंस्पेक्टर राकेश कुमार रवि (देवघर)
- द्वितीय: इंस्पेक्टर प्रयाग दास (पाकुड़)
- तृतीय: इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद (दुमका)
लिफ्टिंग पैकिंग एंड फॉरवर्डिंग
- प्रथम: एसआई रोहित कुमार यादव (गोड्डा)
- द्वितीय: एसआई हसनैन अंसारी (साहिबगंज)
- तृतीय: एसआई रजनीश कुमार (गोड्डा)
मेडिको लीगल
- प्रथम: इंस्पेक्टर प्रयाग दास (पाकुड़)
- द्वितीय: एसआई नितेश कुमार पांडे (साहिबगंज)
- तृतीय: एसआई नागेन्द्र कुमार (पाकुड़)
फॉरेंसिक साइंस
- प्रथम: एसआई पंकज कुमार दुबे (साहिबगंज)
- द्वितीय: एसआई वैभव सिंह (जामताड़ा)
- तृतीय: एसआई विनय कुमार (गोड्डा)
स्वान दस्ता
- दुमका जिला के आरक्षी राम जतन किस्कू
कंप्यूटर अवेयरनेस
- प्रथम: आरक्षी पिंटू कुमार साहा (पाकुड़)
- द्वितीय: रौशन कुमार साह (गोड्डा)
- तृतीय: तापेश कुमार मंडल (पाकुड़)
फोटोग्राफी
- प्रथम: एसआई शशि कपूर (देवघर)
- द्वितीय: एसआई रूपेश कुमार महतो (देवघर)
- तृतीय: एसआई रोहित साव (दुमका)
राज्य स्तरीय टीम का गठन
राज्य पुलिस मीट 2026 में संताल परगना क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है—
टीम A
पाकुड़ इंस्पेक्टर प्रयाग दास, दुमका एसआई रोहित साव, देवघर एसआई शशि कपूर, साहिबगंज एएसआई पवन कुमार, जामताड़ा आरक्षी मुचकुंद कुमार राय
टीम B
देवघर इंस्पेक्टर राकेश कुमार रवि, साहिबगंज एसआई पंकज दुबे, गोड्डा एसआई रोहित कुमार यादव, दुमका एएसआई परवेज आलम, पाकुड़ आरक्षी राकेश कुमार सरकार
प्रतिक्रियाएं
इंस्पेक्टर प्रयाग दास ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और आगे राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य है. वहीं आरक्षी मुचकुंद कुमार राय ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है और वे आगे राष्ट्रीय स्तर पर जीत के लिए और मेहनत करेंगे.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment