
Jharkhand Bandh: सड़कों पर उतरे आंदोलनकारी, पलामू से बोकारो तक दिखा बंद का असर
झारखंड बंद के दौरान पलामू और बोकारो समेत कई जिलों में आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन किया. रेड़मा चौक और आईटीआई मोड़ पर चक्का जाम से यातायात प्रभावित रहा. आंदोलनकारियों ने पेंशन, पुनर्वास, रोजगार और किसानों की कर्जमाफी समेत कई मांगें उठाईं.



