देवघर की सरिता सोरेन का झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन, जिले में खुशी की लहर
देवघर की महिला क्रिकेटर सरिता सोरेन ने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उनका चयन झारखंड की अंडर-23 राज्य क्रिकेट टीम में हुआ है. इस उपलब्धि पर देवघर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं.

