अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने का CM हेमंत सोरेन को न्योता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण मिला है.

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), जैप प्रिया दुबे ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें औपचारिक निमंत्रण दिया.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रिया दुबे ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने आगामी 26 अक्टूबर 2026 को रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया. मुलाकात के दौरान आईजी (जैप) सुनील भास्कर और डीआईजी (जैप) कार्तिक एस. भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं. इस प्रतियोगिता में पुलिसकर्मी तीरंदाजी के क्षेत्र में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

