Bihar CM Oath: नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, एनडीए सरकार में इन नेताओं को मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी

The verdict in Malegaon blast case came after 17 years, all 7 accused including Sadhvi Pragya Thakur were acquitted, BJP said Congress should answer saffron terrorism (17)-3LWd5I7TSz.jpg

नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने रिकॉर्ड दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. इसी के साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी एक बार फिर उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. बिहार की जनता और एनडीए ने एक बार फिर इन तीनों नेताओं पर भरोसा जताया है.

शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पहले नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. इसके बाद सम्राट चौधरी ने मंत्री पद की शपथ लेकर दूसरी बार डिप्टी सीएम के रूप में कार्यभार संभाला.

नीतीश कैबिनेट में 26 मंत्री शामिल — सभी नाम और विभागवार सूची

नीतीश कुमार की नई सरकार में कुल 26 मंत्रियों को जगह मिली है. कैबिनेट में जेडीयू, बीजेपी, लोजपा (रामविलास), हम (सेक्युलर) और रालोमो के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है.

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री

  • मुख्यमंत्री: नीतीश कुमार (जेडीयू)
  • उपमुख्यमंत्री: सम्राट चौधरी (बीजेपी)
  • उपमुख्यमंत्री: विजय कुमार सिन्हा (बीजेपी)

जेडीयू के 8 मंत्री

  • अशोक चौधरी
  • विजय कुमार चौधरी
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव
  • लेशी सिंह
  • श्रवण कुमार
  • सुनील कुमार
  • मोहम्मद जमा खान
  • मदन सहनी

बीजेपी के 14 मंत्री

  • नितिन नवीन
  • मंगल पांडेय
  • प्रमोद कुमार
  • श्रेयसी सिंह
  • दिलीप जायसवाल
  • अरुण शंकर प्रसाद
  • सुरेंद्र मेहता
  • रामकृपाल यादव
  • संजय सिंह टाइगर
  • रमा निषाद
  • नारायण प्रसाद
  • लखेंद्र कुमार रौशन

लोजपा (रामविलास) के 2 मंत्री

  • संजय कुमार सिंह
  • संजय कुमार 

हम (सेक्युलर)  - 1 मंत्री

  • संतोष सुमन (जीतन राम मांझी के पुत्र)

रालोमो कोटा - 1 मंत्री

  • दीपक प्रकाश (उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र, फिलहाल सदन के सदस्य नहीं हैं, जल्द ही विधान परिषद भेजे जाने की तैयारी)

 

0
Author
No Image
Content creator
Bawal News

Someone who likes to write and teach

You May Also Like

Write a Response